Basti News: पी.एम. श्री. कंपोजिट विद्यालय फेरसहन का युग्मन विजिट

अरुण कुमार
0

पी.एम. श्री. कंपोजिट विद्यालय फेरसहन का युग्मन विजिट


बस्ती। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बस्ती के आदेश के अनुपालन में पी.एम. श्री. कंपोजिट विद्यालय फेरसहन के बच्चों का मां गायत्री कान्वेंट स्कूल नकटीदेई कप्तानगंज में युग्मन विद्यालय विजिट के लिए ले जाया गया। इस दौरान बच्चों ने पाठ्यचर्या संबंधी गतिविधियों, विचारों, दृष्टिकोणों शिक्षण विधियां, तकनीकी पहचान और सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं को साझा किया।



युग्मन विजिट के उद्देश्य


युग्मन विजिट के दौरान बच्चों और शिक्षकों के बीच बेहतर अनुभवों विचारों एवं सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान का क्षमता संवर्धन पर बल दिया गया। साथ ही बच्चों ने सीखने- सिखाने के संसाधनों एवं युग्मित विद्यालय की प्रथाओं का अभिलेखीकरण एवं अनुकरण किया।

युग्मन विजिट में शामिल हुए शिक्षक


कंपोजिट विद्यालय फेरसहन के बच्चों के साथ प्रधानाध्यापक शिवपूजन आर्य, देवेंद्र कुमार, समर बहादुर मौर्य, दिलीप कुमार यादव शिक्षक युग्मित विजिट के साथ उपस्थित रहे। बच्चों को लंच ब्रेकफास्ट, कॉपी, पेन, फोल्डर, चार्ट पेपर आदि भी उपलब्ध कराया गया।
Tags

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)