एक बार फिर विवेकानंद मिश्र को मिली भाजपा बस्ती जिलाध्यक्ष की कमान, इस दौरान दावेदारों ने...
बस्ती। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रविवार को भाजपा जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी गई। दोपहर करीब एक बजे कार्यक्रम की शुरुआत हुई। दोपहर करीब ढाई बजे के बाद चुनाव अधिकारियों के वाट्सएप पर जिलाध्यक्ष के नाम आते ही जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी गई।
भाजपा अपना बस्ती का जिलाध्यक्ष की कमान एक बार फिर विवेकानंद मिश्र को सौंपा दी हैं।
आप को बता दे भारतीय जनता पार्टी पहली बार इस जिला मुख्याल तरीके से जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा किया। जहां लखनऊ से सूची जारी करने के बजाय क्षेत्रीय कार्यालय में बुलाकर नाम की घोषणा किया गया।
पार्टी को आशंका है कि सभी दावेदारों के मौजूद रहने की वजह से हंगामा भी हो सकता था।
58 उम्मीदवारों ने भरा था नामांकन
जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए बड़ी संख्या में नेताओं ने अपनी अपनी दावेदारी पेश की है। जिलाध्यक्ष पद के लिए कुल 58 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र भरा था।
दोपहर करीब 12 बजे कार्यक्रम की शुरुआत हुई। ढाई बजे के बाद चुनाव अधिकारियों के वाट्सएप पर जिलाध्यक्ष का नाम आते ही जिलाध्यक्ष के नाम की घोषित दी गई।
जातिगत आंकड़ों इस बार बस्ती में
जातिगत आंकड़ों के मुताबिक, ब्राह्मण वर्ग से सर्वाधिक 18 नामांकन हुए हैं। क्षत्रिय वर्ग से 2 महिलाओं सहित 11 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा, कायस्थ वर्ग से 1 महिला सहित 4, वैश्य समाज से 1 महिला सहित 6, OBC वर्ग से 10, अनुसूचित जाति से 7 और अनुसूचित जनजाति से 2 नामांकन थे।
इसमें प्रदेश, क्षेत्र, जिला पदाधिकारियों के साथ मंडल अध्यक्ष, महापौर, विधायक, वर्तमान एवं पूर्व जिला अध्यक्ष भी शामिल रहे।
इंतजार करे दोपहर तक..