News : हिंदी पत्रकारिता दिवस पर होगा सम्मान समारोह, पत्रकार अनिल कुमार श्रीवास्तव स्मृति सम्मान से नवाजे जाएंगे पत्रकार

डेक्स अपडेट
0

 हिंदी पत्रकारिता दिवस पर होगा सम्मान समारोह, पत्रकार अनिल कुमार श्रीवास्तव स्मृति सम्मान से नवाजे जाएंगे पत्रकार

सिद्धार्थनगर। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर शनिवार को विकासखंड लोटन सभागार में “राष्ट्र निर्माण में हिंदी पत्रकारिता का योगदान” विषय पर विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

कार्यक्रम संयोजक एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार संदीप कुमार मद्धेशिया ने बताया कि इस अवसर पर हिंदी पत्रकारिता की ऐतिहासिक भूमिका, वर्तमान चुनौतियों और तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में क्षेत्र के पत्रकारों, बुद्धिजीवियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की सहभागिता रहेगी।



उन्होंने बताया कि पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं जनसरोकारों से जुड़ा कार्य करने वाले पत्रकारों को पूर्वांचल के वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय अनिल कुमार श्रीवास्तव की स्मृति में “पत्रकार अनिल कुमार श्रीवास्तव सम्मान” प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान निष्पक्ष, निर्भीक और समाजहित में पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों को समर्पित होगा।

संदीप कुमार मद्धेशिया ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने लोकतंत्र को मजबूत करने, आमजन की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डिजिटल युग में पत्रकारिता के स्वरूप में बदलाव आया है, लेकिन निष्पक्ष, जिम्मेदार और जनपक्षधर पत्रकारिता की आवश्यकता आज भी उतनी ही प्रासंगिक है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और आयोजन को लेकर पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

Tags

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)