News : पत्रकार विपिन बिहारी को मिली जान से मारने की धमकी, साथियों ने ज्ञापन भेजकर की एफआईआर दर्ज करने की मांग

डेक्स अपडेट
0

बस्ती, 29 मई। शिवनगर तुर्कहिया मोहल्ला निवासी मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार विपिन बिहारी त्रिपाठी और उनके परिवार को गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता महेश शुक्ला ने गड्ढा खोदकर उसमे दफन करने की धमकी दी है। घटना से नाराज पत्रकारों ने नेशनल प्रेस क्लब के बैनर तले असि. कमिश्नर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर न्यायोचित कार्यवाही की मांग किया है।



मिली जानकारी के अनुसार विपिन बिहारी त्रिपाठी ने अपनी बैनामाशुदा जमीन पर मकान का मलबा गिरा रखा था, जिसे देखकर महेश शुक्ला आग बबूला हो गये और उनके दरवाजे पर चढ़कर अपने समर्थकों के साथ गाली गलौज और मारपीट की। घटना का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमे महेश शुक्ला को गालियां व जान से मारने की धमकी देते हुये सुना जा सकता है। महेश शुक्ला के पास सत्ता की ताकत है, उन्हे न्याय या अपना हक पाने के लिये गैर कानूनी रास्ता नही अख्तियार करना चाहिये था।


पत्रकार और उनका परिवार गलत था तो पुलिस अधीक्षक से कहकर मुकदमा दर्ज करा देते। इतने ऊंचे संवैधानिक पद पर होने के बावजूद महेश शुक्ला ऐसा कदम उठा सकते हैं तो आम आदमी से कानून का सम्मान करने की उम्मीद कैसे की जाये। ज्ञापन मे मांग की गई है कि सम्बन्धित प्रकरण मे जांच कराकर महेश शुक्ला के खिलाफ सुसंगत धाराओं मे आपराधिक मुकदमा पंजीकृत कराकर न्यायोचित कार्यवाही करायें, जिससे समाज मे यह संदेश जाये कि कानून सभी के लिये बराबर है और न्याय सभी के लिये उपलब्ध है चाहे वह कोई खास हो या आम।


इससे पहले दर्जनों की संख्या मे ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे पत्रकारों का ज्ञापन लेने से जिलाधिकारी ने मना कर दिया। कहा गया कमिश्नर को जाकर दे दीजिये। यह दूसरा मामला था जब पत्रकारों का ज्ञापन लेने से जिलाधिकारी ने इनंकार कर दिया। नाराज पत्रकारों ने कलेक्ट्रेट पर प्रशासन के विरोध मे नारेबाजी की और वहां से कमश्निर कार्यालय कूच कर दिया। असि. कमिश्नर एवं पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता समझते हुये कार्यवाही का भरोसा दिलाया है। नेशनल प्रेस क्लब ने डीएम के इस कृत्य की निंदा की है और दबाव मे कार्य करने का आरोप लगाया है।

उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, संरक्षक अशोक श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, सोहन सिंह, धनंजय श्रीवास्तव, सतीश श्रीवास्तव, विपिन बिहारी त्रिपाठी, विवेक कुमार त्रिपाठी, मो. कासिफ, जितेन्द्र यादव, वसीम अहमद, विवेक कुमार गुप्ता, जितेन्द्र श्रीवास्तव, रत्नेन्द्र पाण्डेय, अभिषेक कुमार गौतम, रियाज अहमद, अवधेश कुमार सोनकर, कमलेश सिंह, जमीर अहमद, पारसनाथ मौर्या, राजकुमार शुक्ला, इमरान अहमद अंसारी, अब्दुल कलाम, शम्भूनाथ गुप्ता, मो. टीपू, माहेताब आलम, मो. कलीम, मो. रिजवान, रहमान, अमृतलाल, मनोज कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)