Weather News : बादलों के आने के साथ बूंदाबांदी के आसार

अरुण कुमार
0

बादलों के आने के साथ बूंदाबांदी के आसार

2 दिन में चार डिग्री चढ़ गया दिन का तापमान

 कानपुर : सर्दी के मौसम का आखिरी पश्चिमी विक्षोभ अब अपना असर दिखाने के लिए तैयार है। हल्के बादलों के आने के साथ ही शुक्रवार को बूंदाबांदी के भी आसार बन रहे हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री पर पहुंच गया।


मौसम विशेषज्ञ ने बताया 

मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि इसी सप्ताह के दौरान ही मौसम में थोड़ी नमी देखने को मिलेगी। तीन से चार दिन बाद गर्मी का सीजन शुरू हो जाएगा। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक रहा है। न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.4 डिग्री ज्यादा है। दो दिन के दौरान दिन का अधिकतम तापमान चार डिग्री से ऊपर चला गया है।


    इसकी वजह उत्तर-पश्चिम से बहने वाली हवा की गति कम होना है। अब शुक्रवार से हल्के बादल छाने की संभावना है। कानपुर और आस-पास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और बारिश हो सकती है। दिन के तापमान में कमी आएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)