हौसलों के हमसफ़र -2 पुस्तक का भव्य विमोचन यमुना विहार दिल्ली में ...
Wednesday, September 10, 2025
0
साहित्य उपवन रचनाकार की बहु प्रतीक्षित पुस्तक हौसलों के हमसफ़र भाग -2 का भव्य विमोचन 28 सितम्बर 2025 को अग्रसैन भवन यमुना विहार दिल्ली में होना सुनिश्चित हुआ है। विदित हो कि हौसलों के हमसफ़र भाग -1 पुस्तक पहले ही पाठकों के हाथों में पहुंच चुकी है, यह पुस्तक उसी का अगला भाग है। पुस्तक बीस ऐसे किरदारों के हौसलों पर आधारित है, जिन्होंने कोई सुविधा न होते हुए भी अपने बुलंद हौसलें और जिद्दी जुनून से लक्ष्य हासिल करके समाज को प्रेरणा दी। इन किरदारों की जिंदादिली हर जिंदगी को लक्ष्य संधान के हेतु प्रेरणा प्रदान करती है। पुस्तक में देश भर के 75 रचनाकारों ने अपनी लेखनी से आहुति दी है। सारी रचनाएं निश्चित मापनी और विधाओं पर आधारित हैं। पुस्तक का संपादन साहित्य उपवन रचनाकार के अध्यक्ष रोहित रोज एवं कार्यकारी अध्यक्षा संगीता मिश्रा ने बड़े इत्मीनान से किया है। संस्था के संरक्षक अंतरराष्ट्रीय कवि डाॅ. राकेश सक्सेना जी ने पुस्तक का यथासमय और यथासंभव मार्गदर्शन किया है। सभी रचनाओं को परिष्कृत करने में डाॅ० राकेश सक्सेना, जगदीश गोकलानी, शशिकला नायक, अंशी कमल, कमला उनियाल, आर डी गौतम विनम्र, नंदन राणा नवल, रश्मि शुक्ल किरण, सुधा बसोर सौम्या एवं प्रमोद कुमार चौहान अहम योगदान दिया है। पुस्तक विमोचन कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ० महेश दिवाकर जी, डी० लिट् पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष, मुरादाबाद करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में श्री रामअवतार बैरवा जी, सहायक निदेशक, आकाशवाणी, दिल्ली और सारस्वत अतिथि अंतरराष्ट्रीय कवि डाॅ० अनिल बाजपेई जी होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय गीतकार शायर डाॅ० अशोक मधुप जी, डाॅ० महेश वर्मा दिव्यमणि जी, डाॅ० ओमप्रकाश प्रजापति जी, ट्रू मीडिया संस्थापक, एवं श्री रजनीश त्रिवेदी जी, देहरादून से होंगे। विशेष सानिध्य में सर्वश्री जय बहादुर सिंह राणा, गोल्डी गीतकार, नलिनी राज मौसम, शिवम झा कबीर, आचार्य अनमोल, मनोज शाश्वत, निधि मानवी, डाॅ. पूजा भारद्वाज, कंचन वार्ष्णेय कशिश, एडवोकेट पवन मल्होत्रा, बेबाक बाराबंकवी, गीतकार दिनेश आनंद, दिनेश कुमार, मदनलाल राज आदि की उपस्थिति रहेगी। जो हौसलों के हमसफ़र रचनाकार इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु दूर दूर से दिल्ली पहुंचेंगे वे हैं..फूलचंद्र विश्वकर्मा, आ डॉ. नरेश सागर, रेखा तिवारी, शालिनी शर्मा, अनिता जोशी, डॉ. ममता झा "रुद्रांशी", युद्ध बीर सिंह बिष्ट, सिद्धि डोभाल सागरिका, पद्मा मोटवानी, सुमंगला सुमन, पूर्णिमा पांडेय पूर्णा, संगीता बहुगुणा संगी, सुमन किमोठी वसुधा, सन्नू नेगी, पुष्पा कनवासी, डाॅ० निवेदिता शर्मा, राजकुमार अर्जुन, सीमा पटेल, अवधेश कुमार आशुतोष जी, हुमा खातून देहलवी, रक्षा बौड़ाई जी, बीरेंद्र डोबरियाल, आशा नेगी पंवार, मनोज शर्मा मनु, करुणा अथैया किरण, गीतांजलि गुप्ता, छोटेलाल शुक्ल शील, अनु तोमर, सुभाष कुशवाहा, सुनीता ममगाई, डॉ.महिमा सिंह, अनिता काला अन्नु, सुभाष सेमल्टी, व प्रमोद कुमार चौहान आदि। साहित्य उपवन रचनाकार की कार्यकारणी का परिश्रम और उपस्थिति से कार्यक्रम सुनियोजित सम्पन्न होगा। कार्यकारिणी में डाॅ सुनीता सक्सेना ममता की छांव, श्री जगदीश गोकलानी जी समन्वयक, अंशी कमल जी सह अध्यक्षा, सुधा बसोर सौम्या सचिव, आर डी गौतम विनम्र कोषाध्यक्ष एवं कृष्ण कांत मिश्र मीडिया प्रभारी शामिल हैं।