महिला की संदिग्ध मौत: कमरे में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस..
बस्ती। बस्ती के कप्तानगंज में एक 28 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता हुआ मिला। महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
आप को बता दे जिले के हरैया थानाक्षेत्र के कोदई गांव में शुक्रवार की देर रात्रि 28 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में लटकती हुई लाश मिली। सूचना पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाने लगे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और जांच-पड़ताल में जुट गई है।
शुक्रारवार रात तकरीबन 9:30 बजे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पढ़नी गांव के कुछ लोग रोते बिलखते हरैया थाना क्षेत्र के कोदई सिकरी गांव पहुंचे। सभी लोग बेटी के ससुरालवालों पर बेटी की हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाने लगे।
बताया जाता है कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पढ़नी गांव की रूचि पुत्री अमृतनाथ पांडेय की शादी हरैया थाना क्षेत्र के कोदई गांव निवासी राजेश पांडेय के साथ हुई थी। रूचि का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में लटकता हुआ मिला। गांव के किसी व्यक्ति ने रुचि के मौत की सूचना उसके मायके वालों को दे दी।
सूचना पर मायके के लोग कोदई गांव जा पहुंचे और हरैया पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर हरैया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। मायके के लोग हत्या का आरोप लगाते रहे।