Birth-Death Certificate: जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र वेबसाइट बंद, मायूस लौटे लोग

अरुण कुमार
0

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र वेबसाइट बंद, मायूस लौटे लोग


कानपुरः नगर निगम में जन्म- मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने वाली वेबसाइट बंद हो गई। कार्य नहीं होने के कारण परेशान लोगों में नाराजगी रही। नगर निगम मुख्यालय और जोनल कार्यालय को मिलाकर रोज तीन सौ से ज्यादा जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनते हैं।




शुक्रवार सुबह नौ बजे से लेकर शाम तक वेबसाइट बंद रही। इसके चलते कंप्यूटर दिखावा बने रहे। एक भी जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं बने। आरके नगर के रहने वाले राकेश सिंह ने बताया कि सुबह 11 बजे कार्यालय आए थे, दो घंटे खड़े रहे लेकिन वेबसाइट बंद होने के कारण प्रमाणपत्र नहीं बना। चमनगंज के अब्दुल फहीम ने कहा कि जब एक घंटे तक वेबसाइट नहीं चली तो लौटना पड़ा। जोन चार के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि वेबसाइट लखनऊ से चलती है। बंद रहने के कारण दिक्कत आई है। शुक्रवार सुबह से ही दिक्कत रही।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)