Bhanpur, Basti News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में भाव विभोर हुए श्रद्धालु

डेक्स अपडेट
0

 श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में भाव विभोर हुए श्रद्धालु

भानपुर, बस्ती। तहसील क्षेत्र के वैष्णों माता मंदिर परिसर ग्राम कोठिला में चल रहे सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के चौथे दिन कथाव्यास पं श्रीबालकृष्ण आशीष जी महाराज ने वामन अवतार का प्रसंग सुनाया। उन्होंने राजा अम्बरीष और दानवीर राक्षसराज बलि की भी कथा सुनाई। भगवान के वामन अवतार का प्रत्यक्ष दर्शन उपस्थित लोगों को हुआ। भगवान के वामन अवतार के रूप में बाल स्वरूप में मनमोहक छवि वाले बालक को देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए।




पूरा पंडाल पीला वस्त्र में सजा

श्रीमद् भागवत कथा में चौथे दिन कर्मयोगी भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े आनंद और हर्षोल्लास के साथ धूम-धाम से मनाया गया। पूरा पंडाल पीला वस्त्र में सजाया गया। इस मौके पर नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की.. जैसे बधाई गीतों पर पूरा पंडाल नाचते गाते नजर आया। कंस के कारागार में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। भगवान कृष्ण जन्मोत्सव में नन्हें बालक ने भगवान कृष्ण का रूप धारण कर उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। सभी ने कृष्ण जन्म का आनंद लिया। कथा वाचक श्रीबालकृष्ण आशीष जी के भजन पर नृत्य करते हुए पुष्प वर्षा कर मिठाईयां बांटी गई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)