गाजे बाजे के साथ वशिष्ठ धाम बढ़नी मिश्र से निकली आमंत्रण रथयात्रा

Lavkush Singh
0

 


गाजे बाजे के साथ वशिष्ठ धाम बढ़नी मिश्र से निकली आमंत्रण रथयात्रा... 


बस्ती । महर्षि वशिष्ठ धाम बढ़नी मिश्र में 18 से 26 फरवरी तक आयोजित हो रही वशिष्ठ रामायण कथा के निमित्त जारी विविध कार्यक्रमों की श्रंखला मे आज वशिष्ठ धाम बढ़नी मिश्र से आमंत्रण रथयात्रा निकाली गई। रथ यात्रा वशिष्ठ धाम से निकलकर अयोध्या धाम तक जायेगी जहां रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व तीन कलश मंदिर के महंत गिरीश पति त्रिपाठी, यात्रा का स्वागत कर रामायण कथा का आमंत्रण स्वीकार करेंगे।

इसके साथ ही भगवान राम के परिवार को कथा का आमंत्रण स्वीकार कर प्रभु श्रीराम दरबार को समर्पित करेंगे। कार्यक्रम संयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि 18 से 26 फरवरी तक आयोजित होने वाली वशिष्ठ रामायण कथा विश्व में पहली बार हो रही है। इससे पहले यह कथा कहीं नही हुई है। जगद्गुरू तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य के श्रीमुख से लाखों श्रद्धालु कथा का रसपान करेंगे। वशिष्ठ धाम की ख्याति और गौरव इस कथा के माध्यम से पूरी दुनिया मे पहुचेगी। उन्होने आयोजन को सफल बनाने की आमजनमानस से अपील किया।


यात्रा के साथ प्रमुख रूप से मंदिर समिति के अध्यक्ष सतीश मिश्र, गुरूदत्त मिश्र, मनु पाण्डेय, कपिलदेव सिंह मम्मू, जगदीश पाण्डेय, अमरेश पाण्डेय, चन्द्रमणि मिश्रा, आशीष सिंह, पं० सरोज मिश्र, राजेश त्रिपाठी, राजेश चित्रगुप्त, सर्वेश श्रीवास्तव, कैलाश मोहन श्रीवास्तव, सतेन्द्र श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, सुनील गुप्ता, सतीश सोनकर, श्रुति अग्रहरि, रणजीत सिंह, राकेश मिश्र आदि मौजूद रहे। आमंत्रण रथयात्रा में गुरू वशिष्ठ की प्रतिमा, रामदरबार, मुख्य आकर्षण रहा। डीजे पर भक्ति गीतों की गूंंज, सैकड़ों मोटरसाइकिलें, चार पहिया वाहन बरबस ही लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे थे।


राना दिनेश प्रताप सिंह

मो.न. 99357 01358

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)