Basti News: जिला पंचायत अध्यक्ष का वीडियो वायरल: लड़कियों को दिखाया नोट, बोले- पूर्व विधायक...

अरुण कुमार
0

जिला पंचायत अध्यक्ष का वीडियो वायरल: लड़कियों को दिखाया नोट, बोले- पूर्व विधायक...

बस्ती। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह डांस बार की लड़कियों को रुपए देते नजर आ रहे हैं। लड़कियां फिल्मी गाने 'इन आंखों की मस्ती के मस्ताने हजारों हैं' पर डांस कर रही हैं।



वीडियो पर प्रतिक्रिया

वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने स्पष्टीकरण दिया है। उनका कहना है कि यह वीडियो पूर्व विधायक के जन्मदिन समारोह का है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक भी मौजूद थे।


आरोप है 

संजय चौधरी का आरोप है कि विरोधियों ने वीडियो वायरल किया है। उन्होंने वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और कानूनी कार्रवाई की बात कही है।


Tags

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)