Basti News : दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटना में तीन घायल

डेक्स अपडेट
0

 दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटना में तीन घायल

बस्ती। बुधवार को कप्तानगंज थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए।

पहली दुर्घटना में दो युवक घायल

पहली दुर्घटना कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खजुहा गांव के पास हाईवे पर हुई। बुधवार शाम 6:30 बजे बस्ती से हर्रैया की तरफ जा रही बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। दुर्घटना में बाइक सवार दोनो युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पर इलाज के लिए पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के दौरान उनकी पहचान छावनी थाना क्षेत्र के संगहा बदली गांव निवासी 36 वर्षीय रुक्मेश पुत्र श्री कृष्णा मिश्रा तथा 25 वर्षीय अभिषेक पुत्र बलराम उपाध्याय के रूप में हुई।


दूसरी दुर्घटना में एक युवक घायल

दूसरी दुर्घटना कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बढ़या गांव के पास हुई। बुधवार शाम 5:30 बजे बाइक से बाइक की टक्कर में छावनी थाना क्षेत्र के महादेवा गांव निवासी 22 वर्षीय गौरव पुत्र दीनबंधु घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक केंद्र कप्तानगंज पर इलाज के पहुंचाया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)