फोरलेन पर टेम्पो बाइक की टक्कर, मारपीट
बस्ती। बुधवार की शाम थाना क्षेत्र कप्तानगंज के खजुहा गाँव के पास बाइक टेम्पो की टक्कर हो गई। जिसमें दाम्पत्य चोटिल हो गये। घटना के बाद टेम्पो लेकर चालक भाग गया।
सूचना पर बाइक सवार के परिजन और मनबढो के बीच विवाद होने पर घमासान हो गया। आसपास के लोगो ने मामला शांत कराकर घायल दाम्पत्य को इलाज के लिये सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती कराया हैं। सूचना पर पहुँची पुलिस छानबीन में जुटी हुई हैं।बाइक सवार दाम्पत्य कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गाँव के बताए जा रहे है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खजुहा गाँव के निकट बुधवार की देर शाम करीब 6:30 बजे बाइक सवार दाम्पत्य बस्ती से अपने घर आ रहे थे। तभी एक टेम्पो चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए अचानक गाड़ी रोककर यात्रियों के को उतारने लगा। अचानक टेम्पो के रोकने से बाइक की टक्कर हो गई।
घटना में दाम्पत्य चोटिल
घटना में दाम्पत्य चोटिल हो गये। कुछ देर बाद टेम्पो लेकर चालक भाग गया। बाइक सवार दाम्पत्य के परिजन भी घटनास्थल पर पहुँच गये। बाइक सवार दाम्पत्य एक चालक पर टेम्पो भगाने का आरोप लगाने लगे कुछ ही देर में मामला तूल पकड़ लिया।
दोनों पक्षों में मारपीट
दोनों पक्षों के लोग में मारपीट करने लगे। मारपीट की घटना देखकर आसपास के लोग जुट गये और बीच बचाव करके मामला शांत कराते हुए। घायल दाम्पत्य को इलाज के लिये सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती कराया हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई हैं।