औरंगजेब की निशानी भारत से मिटा देनी चाहिए - बीजेपी नेता विपिन कुमार त्रिपाठी
बस्ती। भाजपा के युवा नेता विधानसभा कप्तानगंज से विधायक दावेदार विपिन कुमार त्रिपाठी ने कहा कि औरंगजेब की निशानी भारत से मिटा देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश से आतताइयों का खात्मा हो चुका है। पहले बाबर की निशानी मिटाकर मंदिर बना, अब समय आ गया है कि औरंगजेब की निशानी मिटाई जाए।
उन्होंने कहा कि देश की जनता अब जाग चुकी है। जनता ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने का काम किया है, काशी में भगवान भोले शंकर का भव्य मंदिर बना है, उसी तरह मथुरा में भगवान कृष्ण का मंदिर भी बनाएंगे।
पूरे देश से औरंगजेब का नामोनिशान मिटा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश से आतताइयों का खात्मा हो चुका है। उन्होंने कहाकि औरंगजेब अत्याचारी था, यह वह नहीं कह रहे इतिहास कहता है। उन्होंने लोगों से सवाल किया कि आप बताओ अब औरंगजेब की निशानियां खत्म होनी चाहिए या नहीं।
महाकुंभ का ज्रिक करते हुए उन्होंने कहाकि भाजपा सरकार में प्रयागराज महाकुंभ में लगभग 66 करोड़ लोगों ने निडर होकर संगम में आस्था की डुबकी लगाई। कुछ लोगों ने सनातन धर्म के पवित्र स्नान महाकुंभ पर भी टिप्पणी की। कुछ लोगों ने यहां से लेकर महाराष्ट्र तक कानून-व्यवस्था ध्वस्त करने के प्रयास किए, लेकिन भाजपा सरकार में मुस्तैद पुलिस-प्रशासन के आगे सब विफल रहे। भाजपा सरकार में बहन-बेटियां शिक्षा, खेल, नौकरी आदि क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं।