बस्ती ( बस्ती न्यूज ) आज दिनांक 29 सितम्बर दिन सोमवार को लिटिल फ्लावर्स स्कूल बस्ती में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 6 से 12वीं तक के लगभग 300 बच्चों ने कुल मिलाकर 42 मॉडल प्रस्तुत किया।
प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्री सुरेन्द्र प्रताप सिंह तथा मुख्य अतिथि श्री कीर्ति प्रकाश भारती मुख्य राजस्व अधिकारी, श्रीमती खुशबू पत्नी श्री कीति प्रकाश भारती, श्री राजेश कुमार यादव उपजिलाधिकारी बस्ती, श्रीमती अमृता यादव पत्नी राजेश कुमार यादव, श्री सुरेन्द्र प्रसाद यादव एडिशनल कमिशनर बस्ती, श्रीमती मीरा यादव पत्नी सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने दीप प्रज्ज्वलन, माँ सरस्वती की पावन प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन अर्चन करके किया। समस्त कार्यक्रम में प्रबंधक महोदय एवं समस्त मुख्य अतिथियों के साथ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्री मती अपर्णा सिंह जी ने अपनी सहभागिता दर्ज किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की मेधावी एवं प्रतिभावान छात्राओं (काव्या ग्रुप) द्वारा सर्वप्रथम गणेश वंदना, रितिका ग्रुप द्वारा ‘अयिगिरि नन्दिनी' नामक गीत पर शानदार नृत्य तथा अतिथियों के सम्मान में महिमा ग्रुप के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों की निर्णायक मंडली द्वारा प्रत्येक मॉडल का सूक्ष्म निरीक्षण कर उसकी उपयोगिता के बारे में सवाल जवाब कर उचित अंक प्रदान किया। निर्णायक मंडली द्वारा पूढे गए प्रश्नों का उत्तर तथा अपने मॉडल की विस्तृत जानकारी बच्चों के द्वारा दिया गया। बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किए गए मॉडल तथा उसके बारे में दी गई विस्तृत जानकारी के अनूठे अंदाज में निर्णायक मंडली के सदस्यों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रदर्शनी के दौरान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने बच्चों के इस सार्थक एवं सफल प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। अपने सम्बोधन के दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों के इस सृजनात्मक कौशल की जितनी भी प्रशंसा की जाए, उतना ही कम है। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विषयाध्यापकों की जमकर प्रशंसा की।
विशिष्ठ अतिथि एवं निर्णायक समिति के सदस्यों में डॉ. अयोध्या सिंह (असि0 प्रो0 वनस्पति विज्ञान किसान डिग्री कॉलेज बस्ती, श्री सिद्धार्थ पाण्डेय (असि0 प्रो0 रसायन विज्ञान किसान डिग्री कालेज, बस्ती), श्री उपेन्द्र त्रिपाठी (प्रवक्ता भौतिक विज्ञान श्री हंस राज इन्टर कालेज बस्ती), श्री विजय कुमार गुप्ता (प्रवक्ता भौतिकी विज्ञान सक्सेरिया इण्टर कॉलेज बस्ती), श्री जगत राम गुप्ता (प्रवक्ता भौतिक विज्ञान) की गरिमामयी उपस्थिति मौजूद रही।
प्रदर्शनी में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करते वाले कक्षा-6 के जतिन ग्रुप को लेजर सिक्योरिटी मॉडल पर प्रथम स्थान तथा वैनित्य पाण्डेय ग्रुप को फॉयर ब्रिगेड मॉडल द्वितीय स्थान, इसी क्रम में कक्षा 7 के हर्ष ग्रुप को प्रथम स्थान तथा आलोक ग्रुप को द्वितीय स्थान, कक्षा-8 के सगुन दीप को प्रथम स्थान तथा ओवैस ग्रुप को द्वितीय स्थान, कक्षा-9 के आलोक ग्रुप को प्रथम स्थान तथा सालोमी ग्रुप को द्वितीय स्थान, कक्षा-11 के आदर्श एवं शिवम ग्रुप को प्रथम स्थान तथा शिवांश ग्रुप को द्वितीय स्थान से सम्मानित किया गया। पूरे प्रदर्शनी में सर्वोत्कृष्ट स्थान पाने वाले विद्यार्थियों में आदर्श ग्रुप एवं सिवम ग्रुप को प्रथम स्थान एवं शताक्षी ग्रुप को द्वितीय स्थान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक महोदय ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। कार्यक्रम का समापन विद्यालय प्रधानाचार्या श्री मती अपर्णा सिंह जी के संबोधन से हुआ, उन्होंने विज्ञान की जटिलताओं को सरल भाषा में समझाया और भारत के वैज्ञानिक प्रगति पर प्रकाश डाला। अंत में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्र किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री कांत, प्रशांत, आलोक, तन्मय पाण्डेय, आशुतोष पाल, संध्या तिवारी, मधु सिंह ने अपना अपूर्व योगदान दिया। इस अवसर पर राजमणि वर्मा, साक्षी पाण्डेय, प्रीति अस्थाना, रुचि चौधरी, शिवेंद्र पाण्डेय आदि सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।