Basti News: करंट से किसान की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

अरुण कुमार
0

करंट से किसान की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 

बस्ती। सोमवार को जिले के कप्तानगंज थानाक्षेत्र के अछतपुर बुधईपुर निवासी किसान 32 वर्षीय प्रेमप्रकाश तिवारी की करंट से मृत्यु हो गई। सोमवार की शाम साढ़े छह बजे वह खेत में कार्य कर घर लौटे। घर के बगल में लगे मोटरपंप से स्नान के दौरान करंट की चपेट में आ गए। 



बता दे प्रेम प्रकाश खेत से लौटने के बाद अपने घर के बगल में लगे टिल्लू पंप से स्नान कर रहे थे। इसी दौरान पंप में करंट उतर आया और वह बेहोश हो गए।

आसपास के लोगों और परिवार वालों ने तुरंत बिजली की आपूर्ति बंद की। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

मृतक करता था परिवार का भरण-पोषण


मृतक प्रेम प्रकाश खेती-बाड़ी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते था। उनके पिता देवी सहाय तिवारी का पहले ही देहांत हो चुका है। अब उनकी मां सावित्री तिवारी, पत्नी सुनीता तिवारी और दो बच्चों का सहारा टूट गया है। उनका बड़ा बेटा शिवांश 8 साल का है और छोटा बेटा देवांश 5 साल का है।

वहीं पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक छा गया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)