Basti News: भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द का हुआ भव्य स्वागत

अरुण कुमार
0

 भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द का हुआ भव्य स्वागत


बस्ती: भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र का जोरदार स्वागत प्रदेश कार्य समिति के सदस्य युवा मोर्चा नीतीश पांडे, मनु पंडित, गंगाराम दुबे, रमेश चंद्र गिरी, अंशुल मिश्रा, लक्ष्मण दुबे,  केसरी नारायण पांडे, अनिल शुक्ला, सुरेंद्र त्रिपाठी,  राकेश दुबे,  बलराम विश्वकर्मा, मनोज पांडे,  गजेंद्र मणि त्रिपाठी, रवि त्रिपाठी, अभिनव उपाध्याय द्वारा अस्पताल चौराहा गेट नंबर दो पर जोरदार स्वागत किया गया।



जिगिना चौराहे पर फूल मालाओ के साथ भव्य स्वागत

 भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र का पार्टी के वरिष्ठ नेता विपिन कुमार शुक्ल के संयोजन में जिगिना चौराहे पर फूल मालाओ के साथ भव्य स्वागत किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती का संकल्प दिलाते हुए कहा कि भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है, और हम सभी मिलकर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाएंगे।

भाजपा नेता विपिन शुक्ल, आयुष शुक्ल ने कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी अपने नीति, कार्यक्रम के आधार पर निर्णायक जीत हासिल करेगी।

स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से लल्लू पाण्डेय, विनोद शुक्ल, महेश यादव, अनिरूद्ध श्रीवास्तव, राजेन्द्र विश्वकर्मा, शिशिर श्रीवास्तव, सुखसागर उपाध्याय, अमन चौधरी, हर्ष पाण्डेय के साथ ही भाजपा के अनेक नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। 

Tags

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)