Basti News: महिला की मौत,आरोप के बाद केस दर्ज

अरुण कुमार
0

महिला की मौत,आरोप के बाद केस दर्ज 


बस्ती। हरैया थाना क्षेत्र के कोदई सिकरी निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे से छत की कुंडी से लटकती हुई लाश मिलने के मामले में पुलिस ने पति सहित अन्य ससुराल वालियों पर केस दर्ज किया है। पीएम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।




जानकारी के अनुसार हरैया थाना क्षेत्र के कोदई सीकरी गांव में शुक्रवार की देर रात 30 वर्षीया रुचि पाण्डेय पत्नी राजेश पाण्डेय का कमरे में लटकता हुआ शव मिला। महिला का मायका कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पढ़नी गाँव में है। सूचना पर मायके के लोग कोदई सिकरी पहुंचे और ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाने लगे। पुलिस को तहरीर दिया। मामले में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया। हालांकि पीएम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। शुक्रवार रात को सीओ संजय सिंह, एएसपी ओपी सिंह, थानाध्यक्ष तहसीलदार सिंह, पुलिस बल सहित घटनास्थल पहुंचे और जानकारी एकत्रित किया। 

  शनिवार को पोस्टमार्टम होने के बाद अंतिम संस्कार वस्ती के अमहट घाट पर उनके 5 वर्षीय पुत्र द्वारा अंतिम संस्कार रीती रिवाज के साथ किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। सोशल मीडिया पर महिला के हत्या करने को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों के बारे में लोग तरह-तरह से पोस्ट कर रहे थे जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि नहीं हुई है।
Tags

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)