रानी सिंह कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष व रामकुमार चाहर बने एफआरसीटी के प्रदेश महामंत्री
महराजगंज। एफआरसीटी के संस्थापक महेन्द्र कुमार वर्मा एवं सह संस्थापक चन्द्रशेखर सिंह, चरन सिंह कंवर, आशु कालियर व जनार्दन यादव ने संयुक्त रूप से एक पत्र जारी कर रानी सिंह कुशवाहा को प्रदेश अध्यक्ष, रामकुमार चाहर को प्रदेश महामंत्री, रविन्द्र नाथ मिश्रा को प्रदेश कोषाध्यक्ष, एवं मोहम्मद अय्यूब अंसारी को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दिया।
पत्र जारी होते ही पूरे प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई और सभी सदस्य बधाई संदेश भेज रहे हैं। रानी सिंह कुशवाहा निजी विद्यालय की प्रबंधक हैं, रामकुमार चाहर बेसिक शिक्षा विभाग में सरकारी शिक्षक हैं, रविन्द्र नाथ मिश्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में को ऑर्डिनेटर हैं व मोहम्मद अय्यूब अंसारी बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक हैं।
एफआरसीटी सर्वजन का सर्वजन के लिए सर्वजन के द्वारा बनाया गया टीम है जो सदस्यों के आर्थिक संकट पर नियमानुसार पारदर्शी तरीके से परस्पर आर्थिक सहयोग करता है। यदि किसी वैधानिक सदस्य की असामयिक निधन हो जाती है तो भौतिक सत्यापन के उपरांत सीधे दिवंगत सदस्य के नॉमिनी के बैंक खाते में 50 रुपए का आर्थिक मदद समस्त सदस्य भेजते हैं। पूरे प्रदेश में एफआरसीटी के अभी लगभग 18 हजार सदस्य जुड़ चुके हैं, लगातार यह संख्या तेजी से बढ़ रही है।
असामयिक निधन होने पर दिवंगत सदस्य के नॉमिनी के बैंक खाते में सिर्फ 50 रुपए का सहयोग भेजकर भी वर्तमान में 9 लाख रुपए का आर्थिक मदद पारदर्शी तरीके से हो सकता है। जबकि लक्ष्य 50 लाख रुपए तक का आर्थिक सहयोग करना है। विगत माह एफआरसीटी के समस्त सदस्यों ने वैधानिक सदस्य सुरेश चन्द्र की बेटी के विवाह में मात्र 10 रुपए का आर्थिक सहयोग भेजकर एक लाख रुपए से अधिक का आर्थिक मदद कर चुका है।
एफआरसीटी द्वारा 10 अप्रैल से 20 अप्रैल तक 11 वैधानिक सदस्यों की बेटी के विवाह में लाखों रुपए का आर्थिक मदद करने वाला है। समस्त विभागों के सरकारी व संविदा कर्मचारी, समस्त विद्यालय कॉलेज हॉस्पिटल कंपनी के प्राइवेट कर्मचारी, मीडियाकर्मी, एडवोकेट, व्यवसाई, किसान, छात्र, मदरसा, गृहिणी इत्यादि सभी सर्वजन वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सदस्य बन सकते हैं। एफआरसीटी प्रोफेशन या व्यवसाय की भावना से ऊपर उठकर कार्य करता है।