Up News: आज छा सकते हैं बादल, होली में होगा गर्मी का अहसास

अरुण कुमार
0

आज छा सकते हैं बादल, होली में होगा गर्मी का अहसास

कानपुर।  पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद सूर्यदेव की तपिश बढ़ने लगी है। लगातार दूसरे दिन बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा। वहीं, न्यूनतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 16.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। उत्तर-पश्चिमी दिशा से हवा चलने से गुरुवार को बादल छाने के आसार हैं। होली के दिन गर्मी पसीना छुड़ाएगी।



सीएसए कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान केंद्र में मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.6 और न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि अगले दिन बुधवार को अधिकतम तापमान 33.4 और न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 77 और न्यूनतम 40 प्रतिशत दर्ज किया गया। उत्तर-पश्चिम दिशा से 3.2 किमी प्रतिघंटा की औसत गति से हवा चलती रही। 


वहीं, आगामी पांच दिनों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन वर्षा के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि दिन की तरह रात के तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है। अगले 48 घंटों में उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू में बर्फबारी के आसार देखते हुए मैदानी क्षेत्रों में सुबह ठंडी हवा चलने के आसार हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)