Basti News: बस्ती जिले मे DIG बनाएं गए संजीव त्यागी

अरुण कुमार
0

 बस्ती जिले मे DIG बनाएं गए संजीव त्यागी

बस्ती। आईपीएस संजीव त्यागी उत्तर प्रदेश पुलिस में एक अधिकारी हैं जिनका जन्म 15 दिसंबर 1986 को गाजियाबाद में हुआ था वह 2010 के बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और बी.टेक इंजीनियरिंग फिजिक्स की डिग्री रखते हैं। 

 संजीव त्यागी का परिवार गाजियाबाद के मोरटा गांव से है उनके पिता ईश्वर चंद त्यागी एक पहलवान थे। संजीव त्यागी ने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। जिनमें शामिल हैं पुलिस अधीक्षक बिजनौर संजीव त्यागी बिजनौर के पुलिस अधीक्षक के रूप में भी कार्यरत थे।


अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आगरा

संजीव त्यागी को आगरा का अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भी नियुक्त किया गया था पुलिस उपमहानिरीक्षक कारागार प्रशासन लखनऊ संजीव त्यागी इससे पहले पुलिस उपमहानिरीक्षक कारागार प्रशासन लखनऊ के पद पर कार्यरत थे।

संजीव त्यागी के बारे में कुछ अन्य उल्लेखनीय बातें है उनका परिवार गाजियाबाद का है और उनके चार भाई हैं उन्होंने बिजनौर में पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए काम किया था और उन्हें बिजनौर में बड़े फेरबदल करने के मामले में जांच का सामना करना पड़ा था 2017 में उनके पिता की हत्या हो गई थी।

Tags

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)