Basti News: बस्ती में होली के दिन ट्रक दुर्घटना में व्यक्ति की मौत

डेक्स अपडेट
0

बस्ती में होली के दिन ट्रक दुर्घटना में व्यक्ति की मौत

बस्ती।  जिले के कप्तानगंज थानाक्षेत्र के महाराजगंज फ्लाईओवर पर होली के दिन एक दुखद घटना घटी। तेलियाडीह निवासी मुन्ना पुत्र राम लौट होली खेलने और डीजे पर नाचने आए थे। होली खेलने के बाद वह सड़क पार कर घर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।


   पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज भिजवाया, जहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है 

घटना

यह घटना दोपहर तकरीबन 12.30 बजे हुई, जब लोग होली पर डीजे बजा कर थिरक रहे थे। होली खेलने के बाद वह सड़क पार कर घर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)